Fri. Apr 26th, 2024

ABVP एकमा नगर इकाई के द्वारा मनाया गया स्वामी विवेकानंद जयंती

Share this News

ABVP एकमा नगर इकाई के द्वारा मनाया गया स्वामी विवेकानंद जयंती

बी.बी.एन-डेस्क

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एकमा नगर इकाई के द्वारा 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती सह युवा दिवस के उपलक्ष्य में रसूलपुर पंच मन्दिर प्रांगण में पुष्पांजलि,एवं आज के परिवेश में युवाओं की भूमिका, पर संगोष्ठी आयोजित हुई।
विषय प्रवेश रोहित कुमार पाण्डेय,ने किया। आज के परिवेश में युवाओं की भूमिका पर विष्णु शरण तिवारी (स्टूडेंट्स फ़ॉर सेवा जय प्रकाश विश्वविद्यालय संयोजक सह प्रदेश कमेटी सदस्य) ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हम युवा आज के समय महामारी को भी बदलने कर अवसर के रूप में प्रयोग कर सकते है जैसे अभाविप ने पूरे देश मे लोगो की कोरोना माहमारी में भी बहुत ही सराहनिय कार्य अभाविप ने किया । और जरूरी हैं कि हम सभी को अपने आस-पास युवाओँ को शिक्षा के साथ-साथ समाज को सहयोग करने की प्रेरणा देनी चाहिए। कोरोना काल मे बहुत ही सारी समस्या आई इससे हम सभी को सीखना चाहिए।


वही अभिमन्यु कुमार संगठन मंत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए बिहार के वास्तविक स्थिति में शिक्षा की स्थिति पर कार्यकर्ताओं बताया।
धन्यवाद ज्ञापन चन्दन कुमार दुबे ने किया।
जिसमे मुख्य रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छपरा के जिला संगठन मंत्री अभिमन्यु कुमार,विष्णु शरण तिवारी (SFS विश्विद्यालय संयोजक सह प्रदेश कमेटी सदस्य अभाविप बिहार) रोहित कुमार पाण्डेय (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभाविप बिहार)
चन्दन दुबे एकमा नगर संयोजक SFS रोहित गिरी नगर सह मंत्री एकमा,विश्वजीत पाण्डेय,अभिषेक कुमार,राहुल कुमार,किशन कुमार,अभिषेक कुमार, राहुल मिश्रा,इत्यादि छात्र मौजूद थे।