Tue. Apr 23rd, 2024

राम मंदिर के लिए चंदा अभियान की शुरुआत

Share this News

राम मंदिर के लिए चंदा अभियान की शुरुआत

रिपोर्ट अभिषेक कुमार

श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान के तहत 15/01/2021 को गरखा हनुमान मंदिर से पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ जन जागरण रथ को रवाना की गई ।जन जागरण रथ गरखा बाजार से होते हुए अलग-अलग पंचायतों का दौरा करेगी और श्री राम जन्मभूमि मंदिर के बारे में लोगों को जानकारी देते,और उसे कूपन के माध्यम से सहयोग राशि लेगी और राम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट को भेजेगी जिसमें जिले के सभी प्रखंडों के संघ परिवार के कार्यकर्ता और हिंदू युवा और सामाजिक कार्यकर्ता आज से लग गए हैं आप भी सहयोग करें और पुण्य का भागी बने कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी संजय सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत सिंह  गरखा पूर्वी मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह आर एस एस के गणेश प्रसाद अर्जुन राय बजरंग दल के प्रखंड संयोजक मोहित गुप्ता, विक्की , रोशन गुप्ता, जयकुमार यादव गरखा आईटी सेल संयोजक पंकज शर्मा , रोशन सिंह , आलोक सिंह जय कुमार सिंह बाबू साहेब और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे। कार्यक्रम का नेतृत्व अभियान के जिला सह अभियान प्रमुख बसंत कुमार सिंह सोनू ने किया कार्यक्रम 15 जनवरी से 27 फरवरी तक चलेगी।

Latest News