Thu. Mar 28th, 2024

रामविलास पासवान के रूप में एक मानवतावादी नेता हमने खोया है डॉ सी एन गुप्ता

Share this News

रामविलास पासवान के रूप में एक मानवतावादी नेता हमने खोया है डॉ सी एन गुप्ता

बी.बी.एन-डेक्स

केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान के आकस्मिक निधन पर विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रामविलास पासवान के निधन से एक मानवतावादी नेता हमने खोया है। गरीब, वंचितों के लिए उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए डॉ सी एन गुप्ता ने कहा कि, रामविलास पासवान के निधन के बारे में जानकर अत्यंत दुख हुआ। कई दशकों तक उन्होंने जनता के दिल पर राज किया। बिहार की राजनीति को बदलने वाले वो नेता थे। करीब 9 बार उन्होंने संसद में प्रतिनिधित्व किया। अत्यंत विनम्र, सरल और हमेशा लोगों की मदद करने के लिए वे सदा तत्पर रहते थे।गरीबो और वंचितों के उत्थान के लिए उनका संघर्ष हमेशा याद किया जाएगा। इस महान नेता को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। मैं उनके परिवार और लाखों कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं।