Sat. Apr 20th, 2024

आधुनिकीकरण की होड़ में मनुष्य स्वयं ही पर्यावरण का शत्रु बन गया-मधु प्रभा

Share this News

रिपोर्ट –  आनन्द वर्मा

23 मार्च को जयप्रकाश महिला महाविद्यालय में रसायन शास्त्र विभाग द्वारा ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मधु प्रभा सिंह के निर्देशानुसार मनाया गया। इस अवसर पर रासयनशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ. अंबिका श्रीवास्तव ने बताया कि किस प्रकार आज आधुनिकीकरण की होड़ में मनुष्य स्वयं ही पर्यावरण का शत्रु बन गया है। इसी के परिणाम स्वरूप ग्लोबल वार्मिंग ,ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन , ग्लेशियर्स का पिघलना एवं मौसम में असंतुलन स्पष्ट दिखाई दे रहा है। समुद्र के जलस्तर के बढ़ने एवं तापमान में वृद्धि के पीछे भी हम मनुष्य ही जिम्मेदार हैं।

उन्होंने आगे बताया कि किस प्रकार हम व्यक्तिगत रूप से पर्यावरण की बेहतरी के लिए सहयोग कर सकते हैं। जैसे प्लास्टिक के प्रयोग को कम करके, उसके अन्य विकल्पों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए, इस अवसर पर छात्राओं ने भी अपने विचार एवं सुझाव रखें। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरे महाविद्यालय परिवार का योगदान रहा।