Sat. Apr 20th, 2024

विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ देकर नूतन वर्ष की शुभकामनाएं दिया आर.एस.ए

Share this News

विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ देकर नूतन वर्ष की शुभकामनाएं दिया आर.एस.ए

बी.बी.एन-डेस्क

शोध विद्यार्थी संगठन आर एस ए के द्वारा जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रतिकुलपति, कुलसचिव, छात्र कल्याण पदाधिकारी, परीक्षा नियंत्रक, जन सम्पर्क पदाधिकारी, समेत विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ देकर नूतन वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया। कुलपति प्रो फारूक अली ने संगठन के छात्र नेताओं के प्रति आभार जताया, कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य अपने छात्रों के साथ अध्यापकों और कर्मचारियों का विकास करना है। उन्होंने संगठन के समक्ष अपने संकल्प को दुहराते हुए कहा कि इस नये साल में निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। सभी लंबित परीक्षाओं को यथाशीघ्र लेकर परीक्षा परिणाम घोषित करने के प्रति सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी दृढ़ संकल्पित हैं।

संगठन के तरफ से संरक्षक मनीष पाण्डेय मिन्टू ने कहा कि संगठन हमेशा से ही विश्वविद्यालय एवं छात्रों के हित के लिए हमेशा तत्पर रही हैं और कुलपति को भरोसा दिलाया कि आगे भी हम आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देते रहेंगे। चुनाव प्रभारी उज्ज्वल सिंह ने कहा कि हमें हमेशा विश्वविद्यालय के विकास हेतु कार्य करना है। हम हमेशा यह सोचें कि हम विश्वविद्यालय के हैं और विश्वविद्यालय हमारा है।
इस मौके पर संरक्षक विशाल सिंह, संरक्षक अर्पित राज गोलू, संरक्षक भूषण सिंह, संरक्षक विवेक कुमार विजय, संरक्षक परमजीत सिंह, संयोजक परमेन्द्र कुमार सिंह, सह संयोजक विकाश सिंह सेंगर, कुमार मनीष सिंह, विवेक कुमार गोलु छात्र संघ चुनाव प्रभारी आदि मौजूद थे।