Wed. Apr 24th, 2024

फिर बढ़े दाम:पेट्रोल और डीजल लगातार दूसरे दिन महंगे हु़ए

Share this News

फिर बढ़े दाम:पेट्रोल और डीजल लगातार दूसरे दिन महंगे हु़ए

बी.बी.एन-डेस्क

नई दिल्ली तेल कंपनियों ने इस हफ्ते लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है। गुरुवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम 25-25 पैसे बढ़ गए हैं। राजधानी में पेट्रोल 84.70 रु. प्रति लीटर और डीजल 74.88 रु. प्रति लीटर के भाव पर बिक रहे हैं। इन दो दिनों में डीजल और पेट्रोल के दाम में 50-50 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।

मुंबई में पेट्रोल का दाम अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंचा

आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल का दाम ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया है। यह 25 पैसे महंगा होकर 91.32 रुपए के दाम पर बिक रहा है। डीजल का दाम भी 26 पैसे बढ़कर 81.60 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। इससे पहले तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम 6 जनवरी को बढ़ाए थे।

देश के अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े

 

इसी तरह कोलकाता में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि हुई है। यहां पेट्रोल का दाम 23 पैसे बढ़कर 86.15 रु. प्रति लीटर और डीजल का दाम 25 पैसे बढ़कर 78.47 रु. प्रति लीटर हो गया। चेन्नई पेट्रोल के दाम 44 पैसे बढ़कर 87.40 रु. प्रति लीटर और डीजल 24 पैसे बढ़कर 80.19 रु. प्रति लीटर पर बिक रहा है। बेंगलुरु में भी पेट्रोल का दाम 22 पैसे बढ़कर 87.56 रु. प्रति लीटर और डीजल का दाम 42 पैसे बढ़कर 79.40 रु. प्रति लीटर हो गया है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी पेट्रोल का दाम 26 पैसे बढ़कर 92.53 रु. प्रति लीटर हो गया है। इसी तरह डीजल का दाम 27 पैसे बढ़कर 82.76 रुपए पर पहुंच गया है। पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और यह सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं।_

Latest News