Sat. Apr 20th, 2024

माँझी में रामघाट परिसर सुंदरकांड पाठ हुआ

Share this News

माँझी में रामघाट परिसर सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ

बिरेश सिंह/माँझी

मांझी निकाय प्रत्यासी सुधांशू रंजन के जन्मोत्सव पर मांझी स्थित प्रसिद्ध रमणीक स्थल रामघाट परिसर में सुंदरकांड पाठ का संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस आटोजन में क्षेत्र के बुद्धिजीवी समाज के श्रधेय शुभचिन्तक समेत पत्रकार आदि उपस्थित होकर सुधांशू रंजन को दीर्घायु की कामना की। वही कार्यक्रम में सुधांशू रंजन ने तमाम उपस्थित अतिथियों को अंगवस्त्र व हनुमान चालीसा पुस्तक देकर सम्मानित किया। वही रामघाट स्थित हनुमान गढ़ी में सुंदरकांड के भक्तिमय पथ श्रवण से श्रोताओं ने राम भक्ति रास पान किया।तत्पश्चात प्रसाद का भंडारा किया गया।इस मौके पर पत्रकार समूह से मनोज सिंह , वीरेश सिंह, रामेश्वर गोप , संजीव शर्मा, सुनील तिवारी, संजय पांडेय, राजन , अभिषेक सिंह, संजय सिंह,रंजीत गुप्ता, चंदन तिवारी जबकि समाजसेवियों में जय प्रकाश मुखिया, चंद्र देव सिंह ,अरविंद सिंह, दिनेश्वर मिश्रा, रामप्रिय दास, वीरेंदर सिंह, प्रभंश मुखिया, मोहन शर्मा, कंचन शर्मा, सरपंच संघ के उपाध्यक्ष भरत सिंह, आदि लोग शामिल थे