Fri. Mar 29th, 2024

घोघिया मध्य विद्यालय के प्रांगण में प्रीमियम लीग का दूसरा दिन नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित

Share this News

धर्मेन्द्र सिंह की रिपोर्ट

जिला पार्षद चांदनी देवी ने खिलाड़ियो से परिचय  प्राप्त कर नाइट क्रिकेट मैच का आगाज किया!अरना टीम बनाम एकमा टीम के बीच मुक़ाबला!

मशरक (सारण)मशरक थाना क्षेत्र  मध्य विद्यालय  घोघिया के प्रांगण में घोघिया लीग का दूसरा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट अरना बनाम एकमा के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि  पूर्व विधायक  स्वर्गीय अशोक सिंह की पत्नी भावी जिला परिषद प्रत्याशी चांदनी देवी ने  खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर राष्ट्र गीत सभी खिलाड़ियो द्वारा गाया गया उसके बाद टॉस कराकर  पहली बैटिंग अरना के द्वारा किया जा रहा है आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि जिला पार्षद चांदनी देवी को अंग वस्त्र  देकर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम घोघिया नवयुवक संघ के सदस्यों द्वारा  क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।

मौके पर उपस्थित ग्रामीणों में  समाज सेवी बिनय सिंह ,,बिनोद सिंह,प्रदीप सिंह,राजेश सिंह, कमलेस्वर सिंह,निरंजन गुप्ता,भावी मुखिया संजय राम, भावी मुखिया जीतलाल, उपेन्द्र सिंह ,सुरेन्दर नट,भीम सिंह, धर्मेन्द्र सिंह कुशवाहा  श्यामबिहारी सिंह ,राजेश सिंह,बिगन सिंह,डॉ. मंजेश सिंहः राजेस्वर राय,सूरज सिंह,अमरेश सिंह,राज किशोर सिंह ,सूरज सिंह,सहित सैकड़ो दर्शको ने उपस्थिति दर्ज की!