Fri. Apr 19th, 2024

शायर ऐनुल बरौलवी “केबीएस क़लम वीर सम्मान -2021” से कोलकाता में सम्मानित होंगे

Share this News

शायर ऐनुल बरौलवी “केबीएस क़लम वीर सम्मान -2021” से कोलकाता में सम्मानित होंगे

बी.बी.एन-डेस्क

छपरा। 26 फरवरी। उर्दू , हिंदी व भोजपुरी के मशहूर व मारूफ़ शायर व कवि ऐनुल बरौलवी का चयन के.बी.एस. प्रकाशन समिति , दिल्ली द्वारा “के.बी.एस. क़लम वीर सम्मान-2021” के लिए हुआ है। शायर ऐनुल बरौलवी को यह सम्मान इनकी सुदीर्घ साहित्य साधना एवं कर्मनिष्ठ सृजनशीलता के लिए दिया जायेगा। यह सम्मान भारतीय भाषा परिषद् , 36 ए , शेक्सपियर सरणी , कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में दिनांक 17 अप्रैल 2021 एक सम्मान समारोह में के.बी.एस. प्रकाशन , दिल्ली द्वारा दिया जायेगा। इसकी सूचना संजय कुमार ‘शाफ़ी’ , प्रकाशक , के.बी.एस. प्रकाशन द्वारा शायर ऐनुल बरौलवी को दी गई है


विदित हो कि ऐनुल बरौलवी “बज़्म-ए-हबीब” (साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था , कोटवाँ , बरौली तथा “हबीब भोजपुरी विकास मंच” छपरा , सारण के संस्थापक सचिव भी हैं। ऐनुल बरौलवी को यह सम्मान मिलने की ख़बर से ज़िले के साहित्यिक जगत् में खुशी की लहर है। ऐनुल बरौलवी को विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं और साहित्यकारों , कवि व शायरों से बधाइयाँ मिल रही हैं।