Fri. Apr 19th, 2024

International Women’s Day 2021: ये है इस साल की थीम

Share this News

8 मार्च को मनाया जाने वाला ये दिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। तो चलिए आपको इस साल 2021 की थीम और इसे मनाने के पीछे के उद्देश्य के बारे में बताते हैं।

क्या है इस साल की थीम?
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हर साल अलग-अलग थीम होती है। पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस थीम के साथ साल 1996 में मनाया गया था और उस वक्त ‘अतीत का जश्न, भविष्य की योजना’ की थीम संयुक्त राष्ट्र ने रखी थी। वहीं, बात इस साल 2021 की थीम की करें तो इस साल “Women in leadership: an equal future in a COVID-19 world” यानी “महिला नेतृत्व: COVID-19 की दुनिया में एक समान भविष्य को प्राप्त करना” रखी गई है।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इस थीम के जरिए कोरोना वायरस महामारी के दौरान स्वास्थ्य देखभाल श्रमिकों आदि के रूप में विश्व भर में महिलाओं के योगदान को रेखांकित करती है। हर साल थीम के जरिए इस दिन को बेहद खास मनाने की कोशिश की जाती है। इस दिन दफ्तरों, स्कूल, सरकारी संस्थानों आदि जगहों पर महिलाओं का सम्मान भी किया जाता है, ताकि वो इस दिन खास महसूस कर सके।

 

इसको मनाने के पीछे ये है उद्देश्य
हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के पीछे कई उद्देश्य हैं। इसमें सबसे पहला उद्देश्य ये है कि महिलाओं और पुरुषों में समानता बनाने के लिए जागरूकता लाना है। वहीं, हमारे कानून और समाज में महिलाओं के लिए कई अधिकार भी बने हैं, लेकिन कई महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं हैं। महज महिलाओं की सुरक्षा या उन्हें समाज में उनका हक दिलाने के लिए महज कानून बनाने से काम नहीं चलेगा, इसलिए महिलाओं को इनके प्रति जागरूक भी करना है।