प्रतिबंधित कोडिन युक्त सिरफ की धड़ल्ले से हो रही है बिक्री

Share this News

रिपोर्ट-रितेश हन्नी

सहरसा – जिले के प्रखंड क्षेत्र के पतरघट बाजार, गोलमा, पस्तपार, धबौली सहित अन्य स्थानों पर कई दवा दुकानों में प्रतिबंधित व नशीली दवाओं की बिक्री हो रही है। स्थानीय लोगों की मानें तो तरफ स्वास्थ्य विभाग के जांच अधिकारी की कृपा दवा दुकानदारों पर है तो स्थानीय अधिकारी ने भी कतिपय कारणों से अनजान बने हुए हैं।

खासकर इस इलाके में कोडिन युक्त सिरफ की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। इस बाबत पीएचसी के प्रभारी चिकित्सक डॉ. एलपी भगत कहते हैं कि कोरेक्स सहित प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री करना दंडनीय है। कुछ लोगों के द्वारा इसकी जानकारी दी गई है। ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Latest News