Sun. Sep 28th, 2025

शरीर को संतुलित और स्वस्थ रखने के लिए फिटनेस और व्यायाम आवश्यक है

Share this News

शरीर को संतुलित और स्वस्थ रखने के लिए फिटनेस और व्यायाम आवश्यक है

बी.बी.एन-डेस्क

छपरा आज दिनांक 28 अगस्त को लक्ष्मीबाई युवती मंडल के द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम रन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।आपकों बता दें कि नेहरू युवा केंद्र छपरा के द्वारा इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमे दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया इस मौके पर मंडल के अध्यक्ष कुमारी पंखुरी ने बताया कि फिट इंडिया फ्रीडम रन लगातार आगामी दिनांक 2 अक्टूबर तक यह अभियान चलाया जायेगा इस दौरान राजेन्द्र सरोवर से मुंशपिलटिक चौक तक यह अभियान चलाया गया जिसका नेतृत्व कुमारी पंखुड़ी ने किया और उन्होंने बताया कि मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिये विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन कर अभियान चलाया जाएगा। जहां सभी मनुष्यों को आपने स्वस्थ के लिये व्यायाम करना और वहीं अपने शरीर को संतुलित रखने के लिये फिटनेस के लिए योगा और व्यायाम आवश्यक है इस अवसर पर प्रणीत शंकर,ऋचा कुमारी, संजू कुमारी,पल्लवी कुमारी,रिमी कुमारी,इंजीनियर कुमार,रितेश कुमार,अभिषेक कुमार इत्यादि सभी गणमान्य लोग उपस्थित थे।