
महिला मंडल अध्यक्षा आशा चंद्रा के नेतृत्व में सप्तसखी का गठन किया गया

महिला मंडल अध्यक्षा आशा चंद्रा के नेतृत्व में सप्तसखी का गठन किया गया
बी.बी.एन-प्रमोद कुमार
मोतिहारी पु०च०-भारतीय जनता पार्टी मुफ्फसिल मंडल महिला मोर्चा की बैठक पतौरा शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 193 पर महिला मंडल अध्यक्षा आशा चंद्रा के नेतृत्व में सप्तसखी का गठन किया गया।जिसमें मोर्चा के मंडल पदाधिकारी उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा महामंत्री मुन्नी देवी मंत्री सविता देवी उपस्थित हुई। जिसमें अध्यक्षा द्वारा विधानसभा चुनाव में महिलाओं की अग्रिम भूमिका रहेगी, इसकी शपथ सब ने ली।मौके पर उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा, डॉ उमेश चंद्रा ने कहा की भारतीय जनता पार्टी में सबका साथ और सबका विकास संभव है एक साधारण से साधारण कार्यकर्ता प्रधानमंत्री बन सकता है और यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में संभव है। मौके पर मंडल अध्यक्ष मैनेजर सिंह कुंदन शुक्ला पंचायत अध्यक्ष छोटेलाल साह,बुथ अध्यक्ष सुरेश गोस्वामी मौजूद थे ।बैठक का सफल संचालन एवं मुख्य वक्ता के रूप में संजय ठाकुर उपस्थित रहे। मौके पर सीता देवी, मुन्नी कुशवाहा, विमला देवी, प्रियंका कुमारी, माया देवी, रागिनी रानी सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।