Wed. Mar 11th, 2026

अरुण कुमार ठाकुर बने जिला जद यू समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष,समर्थको जताया खुशी

Share this News

अरुण कुमार ठाकुर बने जिला जद यू समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष,समर्थको जताया खुशी

बी.बी.एन-डेस्क

छपरा (सारण) सारण जिला जदयू समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बनियपुर के युवा ,कर्मठ,समाजसेवी अरुण कुमार ठाकुर को जिला जद यू समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।श्री ठाकुर के व्यक्तित्व की चर्चा करते जिलाध्यक्ष के बताया है कि अरुण कुमार ठाकुर का पिछले कई वर्षों से समाज और पार्टी के प्रति समर्पित भावना ,कार्यकुशलता व नेतृव की क्षमता ,गतिविधियों को देखते उक्त पद पर मनोनयन किया जाता है।उन्होंने उम्मीद जताया है कि इनके द्वारा पूर्व में किए गए समाजिक गतिविधियों का पार्टी को लाभ मिलेगा वही संगठन मजबूत होगा।वही जद यू जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने कहा कि श्री ठाकुर व्यवहार कुशल समाजिक कार्यकर्ता है उनके संगठन में आने से बनियपुर में पार्टी को बल मिलेगा।मौके पर आभार व्यक्त करते अरुण ठाकुर ने जिला नेतृत्व को भरोसा दिलाया कि नीतीश कुमार के नीतियों और वैचारिक उदेश्यों को जन जन तक पहुँचाउगा।उनके मनोनयन पर जिला मीडिया सेल के संयोजक मोहम्मद फिरोज युवा नेता सद्दाब आलम मुन्नू,रोहित सिंह गुलफाम अंसारी प्रदीप कुमार अभिषेक कुमार आशिफ इकबाल सुमित कुमार कयामुद्दीन सहित दर्जनों ने श्री ठाकुर के मनोनयन पर प्रसन्नता जाहिर किया है।

Latest News