Wed. Mar 11th, 2026

बाढ के पानी के कम होते हीं सरांध की बदबू चारों तरफ फैलने लगी, प्रशासन जल्द ब्लिचिंग पाऊडर का कराये छिङकाव- संगम बाब

Share this News

 

बाढ के पानी के कम होते हीं सरांध की बदबू चारों तरफ फैलने लगी, प्रशासन जल्द ब्लिचिंग पाऊडर का कराये छिङकाव- संगम बाब

बी.बी.एन-नवनीत मिश्रा

तरैंयाँ सारण बाढ प्रभावित गाँवों में जैसे-जैसे जल का स्तर घट रहा है वैसे हीं गंदगी और सरांध की बदबू चारों तरफ फैल रही है प्रशासन को जल्द हीं कदम उठाते हुये बाढ प्रभावित क्षेत्रों में ब्लिचिंग पाऊडर का छिङकाव कराना चाहिये जिससे होने वाले कई तरह के बिमारियों से बचाव हो सके। उक्त बातें मुखिया संगम बाबा ने तरैंयाँ प्रखंड के गाँवों राहत सामग्री वितरण के दौरान कही। वहीं मुखिया संगम बाबा ने तरैंयाँ प्रखंड के भटौरा हरिजन टोला, गवन्द्री कुशवाहा टोला, नोनीया टोला, दलित टोला, पचभिण्डा मुस्लिम टोला, कहार टोला, पासवान टोला, हजाम टोला, दलित टोला, डेहुरी हरिजन टोला, यादव टोला, नट टोला में राहत सामग्री का वितरण किया । इसी दौरान बगहीं, सरेयाँ बसंत गाँवों में संगम बाबा ने जनसम्पर्क कर लोगों की समस्याएं भी सुनी। मौके पर विवेक रोहित सिंह, रमेश कुशवाहा, अर्जून राय, सत्येंद्र महतो, भन्नू श्रीवास्तव, राजेश ठाकूर, राहुल राऊत, संतु राऊत, विक्की सिंह मौजूद थे ।

Latest News