Wed. Mar 11th, 2026

रामविलास ने कहा- चिराग के हर फैसले पर साथ खड़ा हूं

Share this News

  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जहां सभी दल प्रचार प्रसार की तैयारी कर रहे हैं, मतदाताओं को लुभाने में लगे हैं उसमें एनडीए में जदयू और लोजपा का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। पहले चिराग नीतीश के खिलाफ आग उगल रहे थे इसी बीच केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने शुक्रवार को भावनात्मक ट्वीट करते हुए ऐलान किया है कि वो लोजपा चीफ और अपने बेटे चिराग के हर फैसले के साथ खड़े हैं। रामविलास ने ट्वीट कर लिखा है कि चिराग मेरा ख़याल रखने के साथ साथ पार्टी के प्रति भी अपनी ज़िम्मेदारियों को बखूबी निभा रहा है। मुझे विश्वास है कि अपनी युवा सोच से चिराग पार्टी व बिहार को नयी ऊँचाइयों तक ले जाएगा आगे रामविलास पासवान ने लिखा है कि चिराग के हर फ़ैसले के साथ मैं मज़बूती से खड़ा हूं। मुझे आशा है कि मैं स्वस्थ होकर जल्द ही अपनों के बीच आऊंगा।

Latest News