Tue. Mar 10th, 2026

तरैया की बागड़ोर युवा को ही दे ताकि सभी का सम्मान व हक मिल सके- मुखिया संगम बाबा नवनीत कुमार मिश्रा

Share this News

तरैया की बागड़ोर युवा को ही दे ताकि सभी का सम्मान व हक मिल सके- मुखिया संगम बाबा

नवनीत कुमार मिश्रा

तरैया/इसुआपुर/पानापुर  तरैया विधानसभा को युवा नेतृत्व व बुजुर्गों के मार्गदर्शन की जरूरत है तभी तरैया का चहुमुंखी विकास संभव है। उक्त बातें मुखिया संगम बाबा ने तरैया विधानसभा के तीनों प्रखंड इसुआपुर, पानापुर व तरैया में रोड शो के दौरान कहीं। वही जगह जगह पर युवाओं, बुजुर्गों व महिलाओं ने संगम बाबा को अपना आशीर्वाद दिया व हर क़दम पर साथ रहने का वादा भी किया। वहीं मुखिया संगम बाबा ने बताया कि तरैया का विकास न होने का मुख्य कारण युवाओं का नेतृत्व न करना भी हैं, हम क्षेत्र के के जनता से अनुरोध करते है कि वे तरैया की बागड़ोर युवा को ही दे ताकि सभी का हक मिल सके। मौके पर विकास बाबा, विक्की सिंह, रमण सिंह, अमन सिंह, रोहित सिंह, टूटू सिंह, अंकज सिंह, अशोक सोनी, मंजीत सिंह अनुज सिंह, कुणाल मांझी, झूलन महतो विकास यादव, राजेश यादव, मनोज माँझी, कामेश्वर गिरी, कुंदन सिंह, भूषण पंडित, मनोज राय, बिट्टू सिंह, राजू पटेल, रमन सिंह, शम्भू राय सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Latest News