Wed. Mar 11th, 2026

ट्रंप-किम वार्ता को ट्विटर ने बनाए विशेष ‘इमोजी’

Share this News

वाशिंगटन, 11 जून (हि.स.)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नॉर्थ कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन को शिखर वार्ता के लिए अब 24 घंटे से भी कम का समय बच गया है। दोनों नेता बैठक के लिए सिंगापुर पहुंच चुके हैं। इस मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजर है। इस बीच ट्विटर ने भी बैठक के लिए स्पेशल इमोजी तैयार किया है। विदित हो कि ट्विटर की ओर से कई इमोजी तैयार किए गए हैं। इनमें एक # ट्रंपकिमसमिट और दूसरा #ट्रंपकिम है। इसमें हैशटेग के साथ दोनों नेताओं को हाथों को जोड़ते हुए नमस्ते का आकार दिया गया है।

Latest News