Wed. Mar 11th, 2026

अमेरिका से शुक्रवार को गोवा लौटेंगे सीएम पर्रिकर

Share this News

पणजी, 13 जून (हि.स.) । अमेरिका के न्यूयार्क में एडवांस पैंक्रियाटिक कैंसर का इलाज करा रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर शुक्रवार (15 जून) को राजधानी लौटेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक पर्रिकर का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उन्हें स्वदेश आने की अनुमति दे दी है। वे गुरुवार को न्यूयार्क से गोवा के लिए रवाना होंगे। पर्रिकर इलाज के सिलसिले में एक महीने से न्ययार्क में हैं। बीते फरवरी में पेट संबंधी समस्याओं के बाद उनको गोवा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Latest News