Mon. Mar 16th, 2026

गदा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रांतीय संयोजक बने शैलेश झा

Share this News

गदा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रांतीय संयोजक बने शैलेश झा

बी.बी.एन-डेक्स

सहरसा – गदा स्पोर्ट्स एसोसिएशन बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सह वर्तमान राज्यसभा सांसद माननीय सतिश चंद्र दुबे एवं स्पोट्र्स एसोसिएशन बिहार के प्रदेश सचिव मनीष कुमार के द्वारा गदा स्पोर्ट्स एसोसिएशन सहरसा के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार झा को एसोसिएशन का प्रदेश कोनभेनर बनाया गया। एसोसिएशन के प्रदेश कोनभेनर बनाए जाने पर शैलेश कुमार झा ने माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गदा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के द्वारा जो भरोसा जताया गया है, उसे पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा, इतिहास के पन्नों में सिमट चुके इस युद्धकला को खेल के रूप में पूरे प्रदेश के गांव-गांव में द्रूत गति से फैलाने का प्रथम लक्ष्य होगा। शैलेश कुमार झा के प्रदेश कोनभेनर नियुक्त किये जाने पर सहरसा जिला गदा स्पोट्र्स एसोसिएशन के जिला सचिव प्रमोद कुमार झा, उपाध्यक्ष राहुल सिंह, कोषाध्यक्ष विकास भारती, मिथिला स्पोर्ट्स एकेडमी के सचिव शशि यादव, जिला कुश्ती संघ के सचिव हरेंद्र नारायण सिंह मेज़र, जिला कबड्डी संघ के सचिव मनोरंजन सिंह, सहीत आनंद झा, समीर पाठक, रघुवंश झा, फिरोज आलम, बसंत साह सहित अन्य बहुत सारे खेल विधाओं से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Latest News