Mon. Mar 16th, 2026

अटौली में क्रिकेट विवाद में चली गोल

Share this News

अटौली में क्रिकेट विवाद में चली गोल

बी.बी.एन-डेस्क

रामपुर-अटौली:-इसुआपुर प्रखंड के रामपुर-अटौली पंचायत में अटौली क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट के दौरान दो पक्षों के आपसी विवाद में पवन मांझी नाम के एक व्यक्ति ने चार लोगों को गोली मार दी है। बता दें कि गोली लगने वालों में भूषण कुमार, अमन कुमार, सुभाष कुमार, बट्टू मिश्र शामिल है इन सभी घायलों को इसुआपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। आपलोगों को यह भी बता दें कि सभी घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। अटौली का यह गोली कांड तब हुआ जब अटौली क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट मैच चल रहा था उसी दौरान किसी चीज को लेकर दो पक्षों में बहस शुरू हो गई और इसी दौरान पवन मांझी नाम के एक युवक ने क्रिकेट स्टेडियम में ही धराधर चार लोगों को गोली मार दी जिसके बाद स्टेडियम में भगदड़ मच गई। घटना के दौरान ही क्रिकेट स्टेडियम में मौजूद कुछ लोगों ने गोली मारने वाले पवन मांझी को पकड़कर इसुआपुर थाना को सौप दिया है।

Latest News