Wed. Mar 11th, 2026

बालू लदा ट्रक स्कॉर्पियो पर पलटा, 8 बारातियों की मौत

Share this News

बालू लदा ट्रक स्कॉर्पियो पर पलटा, 8 बारातियों की मौत

बी.बी.एन-एन-डेस्क

बारात से लौट रही स्कॉर्पियो पर बालू लदा ट्रक पलट गया. जिसके कारण 8 बारातियों की मौत हो गई. जबकि दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई. यह घटना उत्तर प्रदेश के कौशांबी की है घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कड़ाधाम कोतवाली इलाके के देवीगंज चौराहे के पास सड़क से स्कॉर्पियो और उसके बगल से बालू लदा ट्रक गुजर रहा था. लेकिन सड़क खराब होने के कारण ट्रक स्कॉर्पियो के उपर पलट गया. जिसके कारण दबने से सभी की मौत हो गई.

घायलों ने पुलिस को बताया कि बारात शहजादपुर से लौट रही थी. स्कॉर्पियो में 6-7 महिलाएं और बच्चे मिलाकर कुल 10 लोग सवार थे. लेकिन हादसे के दौरान दो लड़कियों ने कूदकर अपनी जान बचाई. बाकी ट्रक की चपेट में आ गए. मृतकों में तीन परिवार की छह महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर डीएम-एसपी समेत कई अधिकारी पहुंचे है

Latest News