
पत्नी को जुए में हार गया पति फिर क्या हुआ पढ़िए पुरी खबर

पत्नी को जुए में हार गया पति फिर क्या हुआ
बी.बी.एन-डेस्क
पटना बिहार : भागलपुर के हसनगंज गांव में महाभारत की कहानी कलियुग में दोहराई है। यहां एक पति अपनी पत्नी को जुए में हार गया। पत्नी ने जुआरियों के साथ जाने से जब इंकार कर दिया तो बेरहम पति ने उस पर तेजाब डाल दिया।घटना 2 नवम्बर की है, जब पीड़िता का पति अपनी पत्नी को जुए में हार गया और फिर उसे दूसरे जुआरी के हाथों सौंप दिया। जब महिला ने इससे इनकार किया तो उसके शरीर पर तेजाब फेंक दिया। पीड़िता की मानें तो पहले भी उस पर तेजाब फेंका गया। पीड़िता ने बताया कि पति ने उसको घर में कैद कर रखा था। बीती देर रात वह किसी तरह अपनी ससुराल हसनगंज से जान बचाकर लोदीपुर थाना क्षेत्र के लिछो गांव भाग आई और अपनी आपबीती मायके वालों को सुनाई। घर में जिसने भी उसकी आपबीती सुनी, उसकी रूह कांप गई।
मां नहीं बनने की मिली सजा
पीड़िता की मानें तो शादी के 10 साल बाद भी वह मां नहीं बन पाई। इसलिए उसके जालिम पति ने उसको इतनी खौफनाक सजा दी है। सजा के तौर पर उसके शरीर पर तेजाब फेंका। इतना ही नहीं, उसके प्राइवेट पार्ट में भी तेजाब डाल दिया। हालांकि उसका मायागंज में इलाज भी चला, लेकिन ससुराल वालों के डर से वह पुलिस तक नहीं पहुंच सकी।