Wed. Mar 11th, 2026

अनियंत्रित पिकउप ने रौंदा, मौके पर बुजुर्ग की हुई मौत

Share this News

अनियंत्रित पिकउप ने रौंदा,मौके पर बुजुर्ग की हुई मौत

रिपोर्ट – चंदन दुवे

रसूलपुर- चैनपुर पथ बाबा महेन्द्रनाथ गेट के पास दोपहर के ढाई बजे के करीब चैनपुर की ओर से आ रही अनियंत्रित पिकउप ने लौवारी के पूरी टोला निवासी देवकुमार गिरी पिता स्व. श्यामा पूरी उम्र 55 ने रौंद डाला जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
बता दें कि देवकुमार गिरी चैनपुर से साईकल से आ रहे थे तभी बाबा महेन्द्रनाथ मंदिर के पश्चिमी गेट के पास तेज रफ्तार से आ रही BR04GA 2721 पिकउप ने धक्का मार दिया जिससे वह कुछ दूर पर जा गिरे और घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

स्थानीय लोगों ने उस पिकअप को पकड़ लिया मगर ड्राइवर भागने में सफल रहा ।
स्थानीय लोगों ने बताया कि ड्राइव शराब के नशे में धुत था जिसकी वजह से धक्का मारने के बाद वह गाड़ी को लेकर गड्ढे में पलट गया और वहां गाड़ी को छोड़ फरार हो गया।
देवकुमार गिरी अपने पीछें दो बेटे दो बेटियों व पत्नी को छोड़ गए है। मौके पर रसूलपुर थाना प्रभारी प्रभाकर कुमार भारती अपने दलबल के साथ, प्रखंड प्रमुख बच्चा सिंह ने पहुँचकर घटना का मुआयना किया और लोगों से बात चीत की। बता दें कि दुर्घटना से क्रोधित होकर लोगों ने चैनपुर- रसूलपुर पथ को जाम कर दिया ताकि आवागमन ठप हो गया ।
लोग मुआवजा के लिए सड़कों पर अड़े थें।

Latest News