Wed. Mar 11th, 2026

बहरौली मुखिया के द्वारा मक्रर संक्रांति के अवसर पर दही चुडा भोज का आयोजन

Share this News

बहरौली मुखिया के द्वारा मक्रर संक्रांति के अवसर पर दही चुडा भोज का आयोजन

बी.बी.एन-डेस्क

मशरक प्रखंड क्षेत्र के बहरौली पंचायत के मुखिया अजीत सिंह द्वारा मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया जिसमें पंचायत के लोगों ने पहुंच दही चूड़ा का आनंद लिया। मौके पर बहरौली मुखिया अजीत सिंह ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर पंचायत के लोगों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ और आये अतिथियों का स्वागत करने का अवसर उन्हें प्राप्त हुआ। वही पंचायत में गरीब गुरबों को भी भोजन कराया गया और मकर संक्रांति बधाई एवं शुभकामना दिया गया। वही मुखिया श्री सिंह ने कहा कि क्षेत्र की

सम्मानित जनता की सेवा के लिए वे दिन हो या रात हमेशा चौबीसों घंटे खड़े हैं वही पंचायत में विकास की नयी श्रृंखला खड़ी कर दी गई है। बाढ़ में टूटी सड़क का मरम्मत करा दिया गया है साथ ही पंचायत में वृद्ध महिला पुरुष को सरकार द्वारा मिलने वाली पेंशन राशि भी दिलवायी जा रही है।गरीब परिवार का प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से घर भी बनाया गया है।हर घर जल नल योजना का लाभ पंचायत के लोग उठा रहे हैं।

Latest News