Wed. Mar 11th, 2026

बेकरी दुकान में लगी आग, दो स्टाफ हुए घायल

Share this News

बेकरी दुकान में लगी आग, दो स्टाफ हुए घायल

रिपोर्ट- रितेश हन्नी

सहरसा सदर थाना क्षेत्र के गंगजला चौक स्थित गंगा बेकरी की दुकान के पिछलें हिस्से में आग लग गई। आग लगने के कारण दो स्टाफ भी घायल हो गए जिसका इलाज सदर अस्पताल सहित निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। हालांकि इस मामले में पीड़ित या पीड़ित के परिजनों के द्वारा कोई ब्यान नहीं दिया गया है। बताया यह जा रहा है कि गंगजला चौक स्थित गंगा बेकरी में गैस सिलेंडर के लीकेज होने से आग लगी। वहीं मौके पर पहुँची बिहार अग्निशामक सेवा की टीम आग पर काबू पा ली। वहीं आसपास के लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल मच गया। जबकि अग्निशामक विभाग के कर्मी ने

बताया कि आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद हमारी टीम द्वारा स्थल पर पहुँचकर आग पर काबू पाया गया। वहीं उन्होंने बताया कि आस-पड़ोस के लोगों के द्वारा भी आग को बुझाया गया। यहाँ अगर लोगो का सहयोग नहीं होता और हमारे कर्मी स-समय वाहन लेकर नहीं पहुँचते तो आग काफी ज्यादा दूर तक फैल सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था। इसके लिए उन्होंने जनता का आभार व्यक्त कर कहा कि दुःख की इस घड़ी में जनता ने भरी जोश के साथ काम किया।

Latest News