
ई-रिक्शा के माध्यम से दी जायेगी परिवार नियोजन की जानकारी

ई-रिक्शा के माध्यम से दी जायेगी परिवार नियोजन की जानकारी
बी.बी.एन-डेस्क
गोपालगंज, 18 जनवरी। जिले में परिवार नियोजन कार्यक्रम के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए संचार अभियान की शुरुआत की गयी है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा केयर इंडिया के सहयोग से इस अभियान की शुरुआत की गयी है। तीन माह तक जिले में इस अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। इसी कड़ी में सोमवार को जिले के सभी प्रखंडों में ई-रिक्शा के माध्यम से माइकिंग की शुरुआत की गयी। सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. टीएन सिंह के द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया गया। सभी प्रखंडों में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों के द्वारा हरी झंडी दिखाकर ई-रिक्शा को रवाना किया गया। इस मौके पर सीएस ने कहा कि प्रत्येक माह दस दिनों तक ई-रिक्शा के माध्यम से परिवार नियोजन पर जागरूकता फैलाया जायेगा। इस दौरान आमजनों को परिवार नियोजन के अस्थाई एव स्थायी उपायों की जानकारी, अस्पतालों में उपलब्ध सेवाओं, सरकारी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जायेगी। बैनर पोस्टर के मध्यम से लोगों
को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। जिले में जनवरी माह से मार्च 2021 तक “परिवार नियोजन सुरक्षित है” के थीम पर संचार अभियान का संचालन किया जाएगा। इस पूरे अभियान में केयर इंडिया के द्वार सहयोग किया जाएगा। इस मौक् पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एके चौधरी, डीपीएम धीरज कुमार, डीटीएल मुकेश कुमार सिंह, परिवार नियोजन समन्वयक अमित कुमार, डॉ. दिनेश मौर्या समेत अन्य मौजूद थे।व्हाटसएप के माध्यम से दी जायेगी परिवार नियोजन की जानकारी केयर इंडिया के परिवार नियोजन समन्वयक अमित कुमार ने बताया कि इस अभियान को संचालित करने का उद्देश्य परिवार नियोजन सेवा का विभिन्न संचार माध्यम से समुदाय स्तर तक पहुंच को बेहतर बनाना है। ताकि नवदंपति या एक संतान वाले दंपत्ति जोड़े के बीच गर्भधारण में अंतराल एवं स्वस्थ जीवन को अपनाने के संबंध में जागरूकता पैदा किया जा सके।