Wed. Mar 11th, 2026

अल्पसंख्यक मुस्लिम तलाकशुदा/परित्यक्ता को मिलेगी सरकारी सहायता

Share this News

अल्पसंख्यक मुस्लिम तलाकशुदा/परित्यक्ता को मिलेगी सरकारी सहायता

बी.बी.एन-डेस्क

दरभंगा :- तलाकशुदा/परित्यक्ता अल्पसंख्यक मुस्लिम महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु बिहार सरकार द्वारा एक मुफ्त 25 हजार रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है । इसके लिये दरभंगा के जिला स्तरीय चयन समिति के अध्यक्ष-सह-उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानियाँ ने कहा है कि दरभंगा जिला के सभी प्रखंड कार्यालय में 4 फरवरी से 8 फरवरी 2021 तक कैंप का आयोजन किया गया है। जिसमें विहित प्रपत्र में ऐसी अल्पसंख्यक मुस्लिम तलाकशुदा/परित्यक्ता

महिला से आवेदन लिया जा रहा है। 9 फरवरी एवं 10 फरवरी 2021 को आवेदन की स्क्रूटिनी की जाएगी एवं योग्य पाये गये लाभुको को वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु 15 फरवरी 2021 को
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार को अनुशंसा के साथ आवेदन भेज दिया जाएगा। दरभंगा के तलाकशुदा/परित्यक्ता अल्पसंख्यक मुस्लिम महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त करने का यह सुनहरा अवसर है।

Latest News