गुजरात चुनावों पर टिकी थी चीन की निगाहें, ले रहा पल-पल की खबर

Share this News
जहां सारे देश की निगाहें गुजरात चुनावों पर टिकी हैं, वहीं कुछ देश भी ऐसे हैं जो गुजरात चुनावों पर नजदीकी से निगाह बनाए हुए हैं। उन्हीं देशों में से एक है भारत का पडोसी चाइना, जो लगातार गुजरात चुनावों पर निगाहें जमाए हुए है। जानकारों की मानें तो चाइना गुजरात चुनावों को भारतीय वोटरों के लिटमस टेस्ट के रूप में देख रहा है जिससे प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जनता के रुख का अंदाजा लगाया जा सके।
यह भी पढ़ेंः एग्जिट पोल से भाजपा खुश, कांग्रेस की उम्मीदें बरकरार

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार चाइनीज मीडिया में गुजरात चुनावों को लेकर लगातार खबरें चल रही हैं। ऐसे में बड़ा सवाल ये भी है कि गुजरात चुनावों में जनता का मूड़ जानने को लेकर चीन की इतनी उत्सुकता क्यों है। इसका जवाब मिलता है सरकार नियंत्रित मीडिया समूह ग्लोबल टाइम्स के हालिया लेख में। ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, भारत एक उभरती हुई अर्थव्यवस्‍था है और उसके साथ बढ़ते आर्थिक संबंधों के कारण इससे चीन की गहरी चिंता जुड़ी रहती है। ऐसे में भारत में होने वाले कोई भी बड़े बदलाव चाइना पर भी असर डालते हैं।

यह भी पढ़ेंः सभी एग्जिट पोल में गुजरात में भाजपा को एकतरफा बहुमत, कांग्रेस का ‘हाथ’ खाली

Latest News