Sun. Dec 21st, 2025

पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व विधायक

Share this News

रिपोर्ट -धर्मेन्द्र सिंह

मशरक  (सारण): मशरक प्रखण्ड के कांग्रेस कार्यालय में  पूर्व विधायक  डॉ. हरेंद्र किशोर सिंह की तीसरी पुण्य तिथि  समारोह पूर्वक प्रखण्ड अध्यक्ष रविंदर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें मुख्य रूप से कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह  प्रदेश प्रतिनिधि   केदारनाथ सिंह  पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष ब्रमदेव दास  पूर्व प्रत्याशी  राजन  सिंह  ,उच्च विद्यालय के पूर्व  शिक्षक  राजेंदर सिंह  चन्द्रकेतु नारायण सिंह पप्पू तिवारी विक्रमा सिंह थे !

कार्यक्रम की शुरुआत  केदारनाथ सिंह ने स्वर्गीय डॉ साहेब के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर  माल्यार्पण किया उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष शैलेश सिंह ने डॉ साहेब को एक कुशल राजनीतिक के साथ साथ एक कुशल चिकित्सक बताया  उनके द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा करते हुए आंगनबाड़ी और अडल्ट एडुकेसन को सबसे पहले मशरक प्रखण्ड में लाने का  श्रे  डॉ साहेब को हैं  डॉ साहेब का जीवन ही मशरक में कांग्रेस के लिए समर्पित था