Thu. Mar 12th, 2026

मशरक में म्युजुकल ग्रुप डांसर से मारपीट कर बदमाशो ने रुपये छीने, इलाज के बाद प्राथमिकी दर्ज

Share this News

धर्मेन्द्र सिंह की रिपोर्ट

मशरक (सारण):मशरक थाना क्षेत्र के सिउरी सेमरी गांव में बदमाश परोशियो ने एक म्युजुकल ग्रुप डांसर से मार पीट कर रुपये छीनने का मामला सामने आया है डांसर के पाटियों द्वारा बताया जाता है कि समस्तीपुर जिला के सिंधिया चौक निवाशी नथुनी पासवान के 22 वर्षीय पुत्र संजय पासवान वह मशरक थाना क्षेत्र के सिउरी सेमरी गांव में किराए के झोपड़ी में प्रोपराइटर व्यास कुमार के न्यू जय माँ सरस्वती रिकॉडिंग म्युजुकल डांस ग्रुप में डांसर का काम चार साल से कर रहा है रात सटा कमाकर अपने झोपड़ी में आकर सोया हुआ था।तब तक बदमाश परोशी युवक द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया ।और जो रुपया था ओ छीनकर भाग निकला। उसके बाद इलाज के लिए मशरक पी एच सी में भर्ती कराया गया।इस मामले में डांसर द्वारा रुपया छीने गए बदमाश आरोपी पर मशरक थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई।

Latest News