Tue. Apr 30th, 2024

Sputnik V वैक्सीन का उत्पादन अगस्त से शुरू होगा – भारत

Share this News

भारत को जल्द कोरोना के खिलाफ एक और बड़ा हथियार मिलने वाला है। देश में इस साल अगस्त से रूस की स्पुतनिक वी(Sputnik V) का उत्पादन शुरू हो जाएगा। रूस में भारत के राजदूत डीबी वेंकटेश वर्मा ने ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सितंबर-अक्टूबर तक भारत में स्पूतनिक वी के 85 करोड़(850 मिलियन) डोज का प्रोडक्शन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि दुनिया का 65 से 70 फीसदी तक स्पुतनिक वी(Sputnik V) का उत्पादन भारत में होगा। वहीं उन्होंने बताया कि भारत की जरूरतें पूरी होने के बाद रूस इसका एक्सपोर्ट दूसरे देशों में भी करेगा।

कोविशिल्ड, कोवैक्सीन के अलावा स्पुतनिक वी(Sputnik V) कोरोना की तीसरी वैक्सीन है जिसे भारत में इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है। वहीं उन्होंने कहा कि देश में कोरोना के हालात नियंत्रण में आ रहे हैं।  वहीं ब्लैक फंगस को लेकर भी भारत रूस के संपर्क में है जिससे इस बीमारी के इलाज के लिए दवाइयां मंगाई जा सके।

‘भारत को अभी तक डेढ़ लाख और 60 हजार स्पूतनिक की डोज की सप्लाई की जा चुकी है। मई के अंत तक, तकरीबन 30 लाख डोज और भेजी जाएंगी। जून महीने में यह बढ़कर 50 लाख होने की उम्मीद है। साथ ही अगस्त तक भारत में स्थानीय स्तर पर रूसी वैक्सीन का प्रोडक्शन भी शुरू हो जाएगा।” उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान प्लान के अनुसार, भारत में स्पूतनिक-वी की कुल 85 करोड़ डोज का प्रोडक्शन किया जाना है।

भारत में स्पुतनिक का उत्पादन 3 चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले, रूस से आपूर्ति – पूरी तरह से निर्मित – जो पहले ही शुरू हो चुकी है। दूसरा, आरडीआईएफ थोक में वैक्सीन भारत भेजेगा। यह उपयोग के लिए तैयार होगा लेकिन इसे भारत में विभिन्न बोतलों में भरना होगा। तीसरे चरण में रूसी पक्ष भारतीय कंपनी को प्रौद्योगिकी हस्तांतरित करेगा और भारतीय कंपनी इसका पूरी तरह से भारत में उत्पादन करेगी। इन तीनों को मिलाकर लगभग 85 करोड़ डोज होंगी।