बड़ी खबर :- देश के कई राज्यों के राज्यपाल बदले गए

Share this News

DESK Report : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां 8 राज्यों के राज्यपाल बदल दिए गए हैं. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्यपालों के बदलाव से जुड़ी सूचना जारी कर दी है. जानकारी के अनुसार झारखण्ड, त्रिपुरा, हरियाणा, कर्नाटक, मिजोरम, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और गोवा के राज्यपाल बदले गए हैं.
राष्ट्रपति ने थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल, हरि बाबू कमभमपति को मिजोरम का राज्यपाल, मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल और राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है. मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल, हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल, त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

Latest News