Fri. Mar 13th, 2026

काम कर के लौट रहे मजदूर को बाइक ने मारी टोकर मजदूर के घटना स्थल पे हुई मौत,साथी हुआ घायल ।

Share this News

रिपोर्ट -अभिषेक कुमार

सारण -गड़खा चिरांद रोड में जानकी नगर चिमनी के समीप एक अनियत्रित बाइक के ठोकर से एक युवक के मौत हो गई और बाइक से उसके साथ जा रहे एक साथी घायल हो गया।मृतक जानकी नगर निवासी बुनिलाल मांझी के पुत्र 25वर्षिय संतोष कुमार जबकि घायल योगेंद्र मांझी के पुत्र मंजीत बताया जाता है ।सूचना के अनुसार संतोष चिमनी पे से काम कर घर लौट रहा था तभी तेज रफ्तार से बाइक सवार ने ठोकर मार दी जिससे संतोष की वही घटना स्थल पे मौत हो गई। उसके साथ जा रहे युवक बुरी तरह जख्मी हो गया । जिसका इलाज गरखा सी एच् सी में किया गया।

मृतक चिमनी पे काम कर के अपने परिवार का पालन पोषण करता था वह घर मे एकलौता कमाने वाला था मौत के बाद पत्नी प्रियंका कुमारी ,पिता बुनीलाल मांझी भाई बिराण कुमार ,गुलशन कुमार, अन्य परिजन का रो रो कर बुरा हाल है । संतोष के सादी डेढ़ साल पहले हुआ था। घटना के बाद शव को लेके छपरा पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया ।मृतक के पत्नी प्रियंका के बयान पे गड़खा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जिसमे अज्ञात बाइक चालक को आरोपित बनाया गया ।

Latest News