बहुजन महापुरुषों को सम्मान देना हमारी प्राथमिकता -डॉ सत्येन्द्र यादव

Share this News

बहुजन महापुरुषों को सम्मान देना हमारी प्राथमिकता -डॉ सत्येन्द्र यादव

रिपोर्ट-अभिषेक आनंद 

मांझी में रविवार को वीर मकर मांझी सामाजिक सांस्कृतिक संरक्षण समिति एवं संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वधान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मांझी विधायक डॉ सत्येन्द्र यादव ने कहा कि बहुजन महापुरुषों के विरासत को बचाना एवम् उन्हें सम्मान देना हमारी पहली प्राथमिकता है । मांझी का गौरवशाली इतिहास का प्रतिनिधित्व करता है ।भारत का गजट और इतिहास प्राचीन नगर के रूप में मांझी को

चिन्हित करता है और यह साबित करता है कि मांझी पूरे सारण जिले का व्यापारिक केंद्र था । मांझी की विरासत और यहां की संस्कृति को बचाने के लिए हम सरकार से मांग करते है । इस मौके पर समिति के अध्यक्ष , अजित कुमार अमन , आजाद पासवान , उपेन्द्र राय , सुमन मांझी, हवलदार मांझी , संजय मांझी ,जुबैर भाई, विधायक के मीडिया प्रभारी आनन्द तिवारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।

Latest News