Wed. Mar 11th, 2026

मुखिया की अध्यक्षता में आमसभा की बैठक,बोले- पंचायत में फैली भ्रष्टाचार को करेंगे समाप्त

Share this News

मुखिया की अध्यक्षता में आमसभा की बैठक,बोले- पंचायत में फैली भ्रष्टाचार को करेंगे समाप्त

रिपोर्ट – अभिषेक कुमार

सारण: गड़खा प्रखंड क्षेत्र के बाजितपुर पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया संपत राम राही की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस मौके पर मुखिया संपत राम राही ने आम सभा में उपस्थित सभी ग्रामीणों का अभिवादन करते हुए उन्हें पंचायत का मुखिया बनाने के लिए उपस्थित सभी ग्रामीणों को धन्यवाद दिया। उन्होंने इस मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत में फैले भ्रष्टाचार को समाप्त करना हमारी पहली प्राथमिकता है. और इसमें सभी ग्रामवासियों का सहयोग

आवश्यक है। राही ने यह भी कहा कि जिन भी व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ मिला है और उन्हें दूसरी और तीसरी किस्त नही मिली है उसके लिए अगर कोई पैसा मांगता है तो उसकी शिकायत करें उस पर कार्रवाई होगी। इस योजना में किसी भी व्यक्ति को रिश्वत देने की आवश्यकता नही है।उन्होंने यह भी कहा कि जिन घरों में शौचालय की सुविधा नहीं है उनका बहुत जल्द शौचालय बनवाया जाएगा।सभी तरह की पेंशन , जाति,आवास आदि का आवेदन पंचायत सरकार भवन में ही लिया जाएगा क्योंकि सभी पंचायतों में आर टी पी एस काउंटर सरकार द्वारा खोले जा चुके है। इस आम सभा के माध्यम से पंचायत के संपूर्ण विकास के लिए कई योजनाओ की स्वीकृति भी दी गई। मौके पर पंचायत सचिव ,इंदिरा आवास सहायक,डाटा एंट्री ऑपरेटर,विकास मित्र,कृषि सलाहकार सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Latest News