Tue. Apr 30th, 2024

कोपा में उपेंद्र कुशवाहा का गाजे बाजे के साथ फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया

Share this News

कोपा में उपेंद्र कुशवाहा का गाजे बाजे के साथ फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया

सारण रिपोर्ट / पवन कुमार सिंह 

आपको बता दें कि रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का विरासत बचाओ नमन यात्रा के दौरान कोपा आने के क्रम में उनके रालोजाद कार्यकर्ताओ ने गड़खा में भी भव्य स्वागत किया ।वे गड़खा चौक पर पहुंच कर स्वतंत्रता सेनानी बिहार के गांधी स्व जगलाल चौधरी तैल चित्र एवं शहिद इंद्रदेव चौधरी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किए।

आपको बता दें कि यह यात्रा 28 फरवरी भीतिहरवा (पश्चिम चम्पारण) से ‘विरासत बचाओ – नमन यात्रा’ की शुरुआत हुई है है,जो 20 मार्च को समाप्त होगी। इसी कड़ी में 06 मार्च यानी आज उपेन्द्र कुशवाहा का ‘विरासत बचाओ – नमन यात्रा’ कोपा पहुंचा,जहाँ वे कोपा के वंचित, पिछड़ा-अतिपिछड़ा, दलित-महादलित, लव-कुश, अल्पसंख्यक एवं

प्रगतिशील सामान्य जाति के लोगों से मिले। बर्बाद हो रहे बिहार को बचाने हेतू और सहयोग करने की अपील किए। उसके बाद उनका काफिला सिवान के लिए रवाना हुआ। वहीं स्वागत में अध्यक्ष रालोजद नेता ओमप्रकाश कुशवाहा, डॉ अशोक कुशवाहा विनोद सिंह , विनय कुमार सिंह, अनीश कुमार दांगी, केदारनाथ सिंह, शिवकुमार सिंह, रामलगन सिंह, संजीव कुमार सिंह, रामजिनिश सिंह, श्रीनाथ सिंह, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, शिक्षक अवध किशोर सिंह ,राजकुमार सिंह ठिकेदार, आनंद कुमार , पंकज कुमार सिंह, तारकेश्वर प्रसाद, डॉ सुरेंद्र सिंह , अनीश कुशवाहा, ब्रजेश कुशवाहा, कुंदन कुशवाहा, विशाल कुशवाहा, चंदन कुशवाहा आनंद कुमार सहित अन्य सकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे।