Mon. Oct 20th, 2025

रमाकांत सिंह सोलंकी बने भारतीय कबड्डी महासंघ के कोषाध्यक्ष

Share this News

छपरा, सारण के लाल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रमाकांत सिंह सोलंकी को राष्ट्रीय कबड्डी संघ का कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है. नई दिल्ली के ओखला में रविवार को महासंघ का चुनाव संपन्न हुआ. जिसमें नए सत्र के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया. श्री सोलंकी बिहार के पहले व्यक्ति हैं जिन्हें रास्ट्रीय संघ में चयनित होने का गौरव प्राप्त हुआ है. रामाकांत सिंह सोलंकी संप्रति बिहार कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष तथा सारण जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष हैं।

उनके राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनने पर सारण जिला के लोगों व खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है. भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं सारण जिला वॉलीबॉल के कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि उनके राष्ट्रीय स्तर पर जाने से सारण का गौरव बढ़ा है. इस अवसर पर वॉलीबॉल के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सचिव रमेश सिंह, राष्ट्रीय कोच प्रमोद कुमार सिंह, मदन कुमार सिंह समेत जिला संघ के सभी पदाधिकारियों व खिलाडियों ने बधाई दिया है।