Sat. Sep 27th, 2025

अमर सिंह अपनी करोड़ों की संपत्ति सेवा भारती को आज करेंगे दान

Share this News

आजमगढ, 20 फरवरी (हि.स.)। अपने बयानों के जरिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाले लालगंज तहसील के तरवां गांव निवासी सांसद अमर सिंह अपने गांव के पैतृक सम्पत्ति मकान और जमीन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हवाले करेंगे।
इसके लिए बुधवार को आज़मगढ़ जिले के लालगंज तहसील आएंगे और संघ से जुड़े सेवा भारती के नाम रजिस्ट्री करेंगे।
एक अनुमान के मुताबिक अमर सिंह लगभग 12 करोड़ की संपत्ति को सेवा भारती के नाम रजिस्ट्री कर दान करेंगे। पहले यह संपत्ति लीज पर दी जाने वाली थी। लेकिन बाद में उन्होंने पूरी तरीके से रजिस्टर्ड करके आर एस एस को देने का फैसला किया है।
अमर सिंह के साथ सेवा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ऋषि पाल सिंह ददवाल भी उपस्थित रहेंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक 23 फरवरी को कानपुर में होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख कार्यक्रम में अमर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम केवल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का निजी कार्यक्रम होगा। अमर सिंह द्वारा अपने पैतृक गांव की सम्मत्ति दान करने की चर्चा पूरे जिले में जोरों शोर से की जा रही है।