
Surya Grahan 2025: साल का आखिरी सूर्यग्रहण जानें तारीख, समय और जगह, क्या हमारे भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण का अद्भुत नज़ारा?

Surya Grahan Kab Hai, September Solar Eclipse 2025 Date Time in India: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कब है? जानें समय, तारीख की हर डिटेल और क्या भारत में दिखाई देगा अद्भुत नजारा?
Surya Grahan 2025 Date Time: साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण नजदीक आ रहा है। खगोलविदों के साथ-साथ अंतिरक्ष विज्ञान में दिलचस्पी रखने वालों को इस रोमांचक घटना का इंतजार है। आपको बता दें कि इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण जल्द लगेगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण मार्च 2025 में लग चुका है। हालांकि, यह Solar Eclipse भारत में दिखाई नहीं दिया था। बात करें 2025 के दूसरे सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2025) की तो यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse) होगा और दुनिया के कुछ ही हिस्सों में इस खगोलीय घटना को देखा जा सकेगा।
सूर्य ग्रहण कब है? जानें समय, तारीख
साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगने जा रहा है। भारतीय समयानुसार साल का दूसरा ग्रहण रात करीब 11 बजे शुरू होगा। और यह ग्रहण 22 सितंबर की सुबह लगभग 3.24 बजे समाप्त होगा। यानी सूर्य ग्रहण की कुल अवधि करीब 4 घंटे 24 मिनट की होगी।
Space.com की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकतम 80% आंशिक ग्रहण न्यूजीलैंड और अंटार्कटिका के एक बड़े दूरदराज के हिस्से के बीच दक्षिणी महासागर से दिखाई देगा, जबकि अंटार्कटिका प्रायद्वीप में सूर्यास्त से कुछ समय पहले केवल 12% आंशिक ग्रहण का अनुभव होगा।
क्या भारत में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?
आपको बता दें कि दक्षिण अटलांटिक के किनारे की कुछ जगहों पर इस सूर्य ग्रहण की झलक देखने को मिल सकती है। आपको बता दें कि ग्रहण के दौरान भारत में रात होगी और इस वजह से भारत में रहने वाले लोगों को सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। इसके अलावा अमेरिका, अफ्रीका और यूरोप में भी समय के फर्क के कारण लोग सूर्य ग्रहण का यह नजारा नहीं देख पाएंगे।Time And Date की रिपोर्ट के अनुसार, 16.6 मिलियन लोग आंशिक सूर्य ग्रहण के मार्ग में होंगे, और 409,000 लोग 70% या Deep Partial Solar Eclipse देखेंगे। अधिकांश न्यूजीलैंड के साउथ आइलैंड के दक्षिणी भाग में होंगे।
सूर्य ग्रहण क्या होता है? (What is a solar eclipse?)
आपको बता दें कि जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है और आंशिक या पूरी तरह से सूरज की रोशनी को पृथ्वी पर आने से रोक देता है। एक साल में सूर्य ग्रहण की यह दुर्लभ घटना दो बार होती है जब आकाशीय पिंड एक सीध में होते हैं।
बात करें आंशिक सूर्य ग्रहण की तो इसमें चंद्रमा सूर्य का कुछ हिस्सा ही ढकता है। सूर्य का एक भाग ग्रहण के दौरान भी चमकता रहता है।
सूर्य ग्रहण देखते समय बरतें ये सावधानियां
सूर्य ग्रहण को सुरक्षित रूप से देखने के लिए, हमेशा eclipse glasses या पिनहोल प्रोजेक्टर का इस्तेमाल करना चाहिए। एकमात्र अपवाद पूर्ण सूर्य ग्रहण की संक्षिप्त अवधि के दौरान है।
यह सलाह दी जाती है कि आंशिक या वलयाकार ग्रहण (partial or annular eclipses) के दौरान, या पूर्ण ग्रहण से पहले/बाद में, उचित सुरक्षा के बिना कभी भी सूर्य को सीधे न देखें।
सूर्यग्रहण के पहले चंद्रग्रहण
आपको बता दें कि साल के दूसरे सूर्य ग्रहण के पहले 2025 का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। जी हां अगले महीने 7 सितंबर को साल का दूसरा चंद्रग्रहण लगने जा रहा है।