Tue. Sep 16th, 2025

Vastu Tips: अमीरों के घर में जरूर होती हैं ये 7 चीजें

Share this News

Vastu Tips for Money and Goodluck: वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में कुछ चीजों को रखने से खुशहाली हमेशा बनी रहती है। इन चीजों को रखने से घर में सुख-शांति तो आती ही है। साथ ही धन-धान्य की भी कोई कमी नहीं रहती है।

Vastu Tips in Hindi for Money and Goodluck: कभी ये ख्याल आया तो जरूर होगा कि आखिर करोड़पतियों के पास ऐसा कौन सा मंत्र होता है जिससे उनकी किस्मत हमेशा चमकती है? हर एक चीज को पाने के पीछे मेहनत तो लगती ही है लेकिन वास्तु के हिसाब से अगर कुछ चीजें घर में रख ली जाएं तो खुशियां आपके घर का दामन हमेशा के लिए थाम सकती हैं।

वास्तु शास्त्र में सिर्फ घर की शुभ दिशाओं के बारे में ही नहीं बताया है। इस शास्त्र में पूरी क्लैरिटी से लिखा हुआ है कि घर में मौजूद छोटी से छोटी चीज भी पॉजिटिव और नेगेटिव एनर्जी से बंधी हुई होती है। कुछ चीजों को घर में रखना काफी शुभ माना जाता है। इन चीजों को रखने की सही दिशा भी पता होनी चाहिए क्योंकि गलत तरीके से रखने से कई बार रिजल्ट भी उलटा ही आता है। आज बात करेंगे उन 7 चीजों की जिन्हें घर में रखने से खूब लाभ मिलते हैं। इन चीजों के चलते पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ का बैलेंस बहुत सही से बनता है। साथ ही घर में सुख-शांति भी बनी रहती है। बता दें कि जिनके पास सुख-समृद्धि की कोई कमी नहीं हैं, उनके पास ये चीजें जरूर होती हैं।

घर में रखें ये चीजें

वास्तु शास्त्र के हिसाब से हाथी की मूर्ति को घर में रखना शुभ माना जाता है। आप किसी भी धातु के बने हुए हाथी के जोड़ों को घर में रख सकते हैं। मान्यता है कि हाथी की मूर्ति घर में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। इसके साथ ही आप घर में किसी भी धातु का बने हुए कछुए को भी रख सकते हैं। बिजनेस से जुड़े हुए लोगों को घर में कछुआ जरूर रखना चाहिए। हिंदू धर्म में कामधेनु का इतिहास काफी पुराना है। अगर घर में कामधेनु की मूर्ति रखी जाए तो इससे हर मनोकामना जल्दी पूरी होती है।

इन चीजों को भी रखना होता है शुभ

हाथी, कछुए और कामधेनु के अलावा कुछ और चीजों का भी घर में रखना शुभ माना जाता है। गणेश जी और हनुमान जी की मूर्ति रखने से भी जिंदगी में काफी पॉजिटिविटी आती हैा इसके अलावा भगवान कुबेर की मूर्ति को भी रखने से धन-धान्य की कमी नहीं होती है। आखिरी में जो सबसे जरूरी चीज है वो है उल्लू। अगर शोपीस के रूप में भी उल्लू को रखेंगे तो ये घर की शोभा तो बढ़ाएगा ही साथ ही आपकी जेब कभी खाली नहीं होने देगा। बता दें कि उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन है। ऐसे में इसे घर में रखने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है।