Wed. Sep 17th, 2025

डिलीवरी बॉय बनकर क्या किसी जाल में फंस रहे हैं युवा?

Share this News

India Gig Economy: देश में इस समय काफी युवा डिलीवरी बॉय जैसी नौकरी कर रहे हैं। इन्हें गिग वर्कर्स कहा जाता है। एक कंपनी के फाउंडर से ऐसी नौकरियों पर सवाल उठाए हैं।

नई दिल्ली: आज के टाइम में गिग वर्कर्स आपको हर जगह दिख जाएंगे। ये स्विगी, जोमैटो से लेकर कई डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। डिलीवरी बॉय से लेकर घर की चीजों को ठीक करने तक में गिग वर्कर्स काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। युवा इस काम को ज्यादा कर रहे हैं। लेकिन क्या गिग वर्कर बनकर युवा किसी जाल में फंस रहे हैं? एक कंपनी के फाउंडर से गिग वर्कर्स और गिग इकोनॉमी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ग्रोइजी एआई (Groweasy.ai) के फाउंडर तेज पंड्या ने सवाल उठाया है कि क्या भारत सही मायने में अपने युवाओं को उनकी उम्मीदों के हिसाब से मौके दे रहा है? उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को जिस तरह के काम मिल रहे हैं, क्या वो सही हैं? उन्होंने अपने अनुभव से गिग वर्कर्स को लेकर कई बातें कही हैं। गिग इकोनॉमी को को लेकर उन्होंने लिंक्डइन पर अपना अनुभव बताया।

क्या कहा फाउंडर ने?

पंड्या ने अपना एक अनुभव शेयर किया। उन्होंने एक सर्विस प्लेटफॉर्म से घर के काम के लिए एक हेल्पर को बुलाया। वो हेल्पर 26 साल का था और 36,000 रुपये महीना कमा रहा था। पहले वो फूड डिलीवरी का काम करता था, लेकिन अब उसे फिक्स्ड सैलरी वाली नौकरी मिल गई थी। पंड्या ने लिखा, ‘बर्तन धोने, झाड़ू-पोछा करने में कोई शर्म नहीं है। लेकिन मुझे उसकी उदासी महसूस हुई, उसका आत्मविश्वास कम हो गया था। हमने ऐसा भारत नहीं सोचा था।

क्या लिखा लिंक्डइन पर?

पंड्या ने कहा कि पहले वेंचर कैपिटल से फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म बढ़े। अब उसी तरह की फंडिंग से ऐसी सर्विसेज बढ़ रही हैं जो शहरी अपर मिडिल क्लास के घरों में काम करने के लिए युवाओं को नौकरी दे रही हैं। उन्होंने एक लिंक्डइन पोस्ट में लिखा, ‘हम इसे गिग इकोनॉमी कहते हैं। हम इसे फ्लेक्सिबिलिटी कहते हैं। लेकिन सच यह है कि यह एक जाल है जो मौके की तरह दिखता है।’ गिग इकोनॉमी का मतलब है, जहां लोग परमानेंट नौकरी की बजाय कुछ समय के लिए या प्रोजेक्ट के हिसाब से काम करते हैं।