Wed. Sep 17th, 2025

मरे हुए पूर्वज की खोपड़ी देख फूट-फूट कर रोया हाथी

Share this News

Elephant Heartbreaking Video: दक्षिण अफ्रीका के जंगल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथी अपने पूर्वज की खोपड़ी देखकर भावुक हो जाता है। वह सूंड से खोपड़ी को छूकर उसे पहचानता है और फिर दुखभरी आवाज में चिंघाड़ता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर रहा है।

हाथी दिखने में जितने समझदार होते हैं, उतने ही इमोशनल भी होते हैं। जानवरों में भी हम इंसानों जैसी ही भावनाएं होती हैं। किसी अपने को खोने का दुख जितना हमें होता है, उतना दर्द उन्हें भी महसूस होता है।

दक्षिण अफ्रीका से एक ऐसा ही इमोशनल कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक हाथी को जंगल में किसी मरे हुए हाथी की खोपड़ी दिखाई देती है। जिसे देखकर वह काफी भावुक हो जाता है। माना जा रहा है कि यह खोपड़ी उसके पूर्वजों में से किसी एक की हो सकती है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहुत से लोगों को इमोशनल कर दिया है।

मरे हुए जीव की खोपड़ी देख रोया हाथी

यह वीडियो दिखाता है कि हाथी न सिर्फ समझदार होते हैं, बल्कि उनके अंदर गहरी भावनाएं भी होती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी खोपड़ी के पास जाता है और अपनी सूंड से उसे ध्यान से छूता है, उसकी जांच करता है। जैसे ही वह यह समझता है कि यह खोपड़ी किसी दूसरे हाथी की है, वह काफी दुखी हो जाता है। वह जोर-जोर से चिंघाड़ता है और उदास होकर आसपास घूमता है। उसकी आवाज में दुख साफ सुनाई देता है।

वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा गया है, ‘Misava Safari Camp में गेम खेलने के बाद जैसे ही हम लॉज के पास पहुंचे, हल्की बारिश शुरू हो चुकी थी। उसी वक्त हमने एक हाथी को एक पुरानी खोपड़ी के पास देखा, जो कई सालों से वहां पड़ी थी। वह खोपड़ी को बहुत ध्यान से देख रहा था। जिसे देखकर वह काफी इमोशनल हो गया था।’