
वास्तु के ये खास उपाय बदल देंगे आपका जीवन

वास्तुशास्त्र का जीवन में महत्वपूर्ण योगदान रहता है। वास्तुशास्त्र सही नहीं होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मान्यताओं के अनुसार जब वास्तु दोष लगता है तो व्यक्ति का जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो जाता है।
Vastu Tips Vastu Shastra : वास्तुशास्त्र का जीवन में महत्वपूर्ण योगदान रहता है। वास्तुशास्त्र सही नहीं होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मान्यताओं के अनुसार जब वास्तु दोष लगता है तो व्यक्ति का जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो जाता है। वास्तु के कुछ खास उपाय होते हैं, जिनको करने से वास्तु दोष खत्म हो जाता है और व्यक्ति का जीवन सुखमय हो जाता है। आइए जानते हैं, वास्तु के खास उपाय-
काले रंग का प्रयोग न करें
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में काले, मटमैले, गहरे कत्थई रंगों का प्रयोग बिल्कुल न करें। इन रंगों का प्रयोग करने से वास्तु दोष लग सकता है। अगर
ये बर्तन हटा दें
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में अगर कोई बर्तन लीक करता है तो उसे हटा दें। ऐसी व्यवस्था करें कि पानी बिल्कुल न बहे। पानी की बर्बादी करने से भी वास्तु दोष लग जाता है। इसकी साथ ही छत पर रखी हुई पानी की टंकी में भी यदि ओवर फ्लो के कारण पानी बहता है तो यह बहुत बड़ा दोष है।
तुलसी का पत्ता मुंह में रखें
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर से बाहर निकलते समय एक तुलसी का पत्ता मुंह में रखें। तुलसी के पत्ते को चबाना नहीं चाहिए।
फूलदान या पॅाट को खाली न रखें
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में फूलदान या पॉट आदि रखते हैं तो उन्हें खाली न रखें। उसमें मेवा, चावल, गेहूं आदि कुछ डालकर रखें।
दौड़ते घोड़ों की तस्वीर घर में लगाएं
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर या ऑफिस में दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर या मूर्ति लगाएं। यह शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक है और आलस्य दूर करती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।