Thu. Sep 11th, 2025

पटना में बेकाबू कार ने कई बाइकों को रौंदा;

Share this News

पटना के अटल पथ पर तेज रफ्तार कार ने कई बाइक सवारों को रौंद दिया। जिसमें कई मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हुई हैं। कई लोग घायल हुए हैं। जिसमें दो बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने गाड़ी में तोड़फोड़ की है। फिलहाल पुलिस ने स्थिति पर काबू पा

राजधानी पटना के अटल पथ पर बेकाबू कार ने कई बाइक सवारों को रौंद दिया। जिसमें कई मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हुई हैं। कई लोगों को गंभीर चोटें भी आईं है। जानकारी के मुताबिक कार और बाइक की टक्कर में 4 लोग घायल हुए हैं। जिसमें दो बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। घटना पाटलिपुत्र थाने क्षेत्र की है। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

वहीं कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कार की रफ्तार इतनी तेज थी, कि बाइक सवारों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। जिसके चलते कई बाइकसवार कार की चपेट में आ गए। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम की भी कोशिश की। लेकिन पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया है।

सड़क हादसा अटल पथ पर उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार कार ने कई बाइकों को टक्कर मार दी। जिसमें दो बच्चे भी घायल हो गए हैं। इस घटना को लेकर लोगो में गुस्सा भी है। एक बार फिर से राजधानी में सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।