Thu. Sep 25th, 2025

एम.डी.डी.एम. कॉलेज में एन.एस.एस. इकाई ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस

Share this News

 

मुजफ्फरपुर, 21 सितम्बर। एम.डी.डी.एम. कॉलेज में एन.एस.एस. इकाई की ओर से अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या प्रो. अलका जायसवाल के संरक्षण तथा कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शगुफ्ता नाज़ के नेतृत्व में हुआ।

इस अवसर पर “शांति और सद्भाव : युवाओं की भूमिका” विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें एन.एस.एस. स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी विद्यार्थियों को समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे की स्थापना के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में मेनका कुमारी, उरूज, रुखसार, वंदना विजयलक्ष्मी, स्नेहा, क़हकशा, संध्या सुहानी, रूबी कुमार, ईशा राज, सानिया परवीन, ऋचा कुमारी सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।

कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को शांति और सौहार्द का महत्व समझाने के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए भी प्रेरित किया।