
Bihar Crime: मुखिया की गोली मारकर हत्या

सार
Bihar Crime: घटना की सूचना मिलते ही उजियारपुर थाना पुलिस और दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इधर, वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
विस्तार
समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के करिहारा पंचायत के मुखिया मनोरंजन गिरी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, मुखिया मनोरंजन गिरी करिहारा पंचायत से सातनपुर चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पानी टंकी के पास घात लगाए बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया और सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही उनकी मौके पर मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही उजियारपुर थाना पुलिस और दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इधर, वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि करिहारा पंचायत में पिछले कुछ दिनों के भीतर दो-तीन हत्याएं हो चुकी हैं। ऐसे में मुखिया की हत्या को भी उसी सिलसिले से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के कारणों और आरोपियों के बारे में स्पष्ट जानकारी दी जाएगी। फिलहाल, इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।