Wed. Mar 11th, 2026

मालदीव में हटाया गया आपातकाल, पीएम मोदी ने की तारीफ

Share this News

मालदीव/माले, 22 मार्च (हि.स.)। देश में सामान्य स्थिति बहाल होने का हवाला देते हुए मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने गुरुवार को यहां लागू आपातकाल को हटा लिया। वैसे आज (22 मार्च) को आपातकाल का अंतिम दिन भी था। समाचार पत्र मालदीव इंडिपेंडेंट के अनुसार, राष्ट्रपति यामीन के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “ सुरक्षा सेवाओं की सलाह और सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयास के मद्देनजर, राष्ट्रपति ने आपातकाल हटाने का फैसला किया है।”

Latest News