स्टीव स्मिथ की कप्तानी से छुट्टी, टिम पेन बने नये कप्तान

Share this News

ऑस्ट्रेलिया/सिडनी, 25 मार्च (हि.स.)। गेंद से छेड़छाड़ मामले के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वार्नर ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। स्मिथ की जगह टिम पेन ऑस्ट्रेलिया के नए कप्तान बनाए गए हैं। पेन चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के अंतिम टेस्ट मैच में कप्तानी करेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी जेम्स सदरलैंड ने कहा कि स्मिथ और वार्नर के साथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट के बाद अपने पदों से हटने को राजी हो गए हैं। यह मैच जारी रहेगा और इसके इस मामले की जांच भी जारी रहेगी।

Latest News