Sun. Mar 15th, 2026

पुलिस मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

Share this News

जगदलपुर, 25 मार्च (हि.स.)। ओडिसा के मलकानगिरी जिले में तुलसी डोंगरी के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच रविवार की सुबह मुठभेड़ हुई, जिसमें एक हार्डकोर नक्सली मारा गया । मृत नक्सली की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मलकानगिरी एसपी ने बताया कि ओडिसा के मलकानगिरी जिले में छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे तुलसी डोंगरी इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। तकरीबन घंटेभर तक चली इस मुठभेड़ में दोनों ओर से फायरिंग होती रही। मुठभेड़ में पुलिस के जवानों ने एक हार्डकोर नक्सली को ढेर कर दिया

Latest News